कन्नौज, अप्रैल 8 -- ​कन्नौज। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर की गई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में विफल रहने और लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकान्त तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए गए हैं। ​दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से 1 जनवरी 2026 से ज़ीरो फ़ैटलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 487 सर्वाधिक दुर्घटना बाहुल्य थानों को चयनित किया गया था। समीक्षा में पाया गया कि छिबरामऊ उन 6 थानों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं में अत्याधिक वृद्धि दर्ज की गई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि यातायात प्रबंध...