भभुआ, अप्रैल 17 -- सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया इलाज घायलों में छोटका कटरा, पीरकला, पियां, बिछिया, भभुआ के शामिल (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में पिता-पुत्री सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पियां गांव निवासी 40 वर्षीय छट्ठु प्रसाद, उनकी 16 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी, 35 वर्षीय छोटू प्रसाद, 70 वर्षीय श्रीनेमा, छोटका कटरा के देवमुनि राम, बिछिया की गीता देवी, भभुआ शहर के वार्ड आठ के हर्षित पटेल, असराढ़ी की ललिता देवी, रामगढ़ के विनोद पाण्डेय व वार्ड 14 की पूनम देवी शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। बताया गया है कि खुर्माबाद के पास ख...