मोतिहारी, जनवरी 13 -- मोतीहारी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को डीएम सह-अध्यक्ष सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आवश्यक निर्देश दिया गया। वर्ष 2025 में घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के आवश्यक निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं में मुआवजा भुगतान को लेकर डीटीओ को आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निदेशित किया गया। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवेदकों को आवेदन दाखिल करने के लिए सूचित करने के लिए निर्देश दिया गया। सभी सड़क विभाग को दुर्घटना प्रवण क्षेत्रों व स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर डीएम ने सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने यातायात नियमों ...