खगडि़या, अप्रैल 3 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में एनएच 31 की चिकनी सड़क पर फर्राटा भर रही गाड़ियां लोगों की जान ले रही हैं। चिकनी सड़क पर सरपट दौड़ती गाड़ियां थोड़ी सी भी नियंत्रित खो रहे हैं तो अपनी चपेट में लोगो को मौत का सौगात दे रही है। पिछले 40 घंटे में एनएच 31 पर जिले के पसराहा व मानसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है। मानसी थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर हुई घटना से पहले मंगलवार की देर रात एक बजे एनएच 31 पर पसराहा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक व पिकअप उपचालक की मौत हो गई थी। वही पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृत ट्रक चालक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थानान्तर्गत डुमरी गांव निवासी अनिल कुमार राय व उपचालक पूर्णिया जिले के सचिन कुमार बताया गया। यह घटना देवठा गांव के पास एनएच 31 पर एक अनियं...