हमीरपुर, जून 29 -- मौदहा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व राजमार्ग समेत अन्य स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को लहू लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत नाजुक देख उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर के मीरा तालाब निवासी 25 वर्षीय रवि प्रकाश पुत्र मन्नू प्रकाश अपने साथी 55 वर्षीय रतिराम पुत्र राम अवतार निवासी झलोखर के साथ रविवार की रात ऑटो से घर लौट रहा था। तभी मुख्य मार्ग पर अचानक ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। जिस पर दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर रविवार की देर रात बिवांर की ओर से आ रही बोलेरो ग्राम सिलौली के पास बेकाबू होकर खाई में जा पलटी जिससे उसमें सवार 35 वर्षीय साकिर खान पुत्र मजीद खान, 23 वर्षीय दिलीप पुत्र लेखराम व 34 वर्...