बाराबंकी, मार्च 22 -- बाराबंकी। कुर्सी, फतेहपुर, बदोसराय व लोनीकटरा थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिकअप से बाइक में लगी थी टक्कर: निन्दूरा संवाद के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी पप्पू (55) अपने एक साथी के साथ शनिवार की रात लखनऊ जनपद के महिंगवां थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मदारपुर चौराहे के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा गया। अस्प...