शामली, मई 12 -- शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से एजेंडा बिंदुओं के अनुसार समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को उन स्थानों को चिन्हित कर विशेष कार्यवाही करने को कहा, जहां अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। डीएम ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर ब्लैक स्पॉ...