जहानाबाद, मई 9 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर कुर्था मोड स्थित राष्ट्रीय मार्ग 33 एवं स्टेट हाईवे 69 की मिलन स्थली, किंजर कुर्था मोड़ पर इन दिनों रोज- व रोज घंटो जाम लग जाना आम बात हो गई है। इन दिनों कॉलेज की परीक्षा भी चल रही है और जिस वक्त परीक्षा समाप्त होती है, उसी वक्त और उसी दिन सड़क जाम और ज्यादा हो जाता है। इसके बावजूद किंजर पुलिस द्वारा कभी भी सड़क जाम के मामले में कोई विशेष सतर्कता नहीं बरती जाती है। यूं ही आपस में जनता को जूझने के लिए छोड़ दिया जाता है। सड़क जाम में कई बार एंबुलेंस या अन्य वाहन घंटो फंसे रहते हैं। यह भी पढ़ें- सड़क जाम से परेशान हैं किंजर कुर्था मोड़ के लोग किंजर इलाके के प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि हमें जाम से निजात मिलनी चाहिए। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए दिन में कम से कम एक कांस्टेबल की स्थाई तौर पर पोस्टिंग होन...