जहानाबाद, मई 6 -- नगर थाने में दर्ज की गई है प्राथमिकी, क्षतिग्रस्त ट्रक जब्त बभना के समीप ट्रक से कुचलकर एएनएम अभ्यर्थी की मौत के बाद मचा था बवाल फॉलो अप जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बभना - शकुराबाद रोड में महमदपुर मोड़ पुल के समीप मंगलवार की रात ट्रक से कुचलकर एएनएम की परीक्षार्थी सुमित्रा कुमारी की मौत और उसके बाद मचे बवाल के संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दुर्घटना का विवरण दुर्घटना में मौत के बाद सड़क जाम के दौरान मचे बवाल और पुलिस पर किए गए पथराव में नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय घायल हो गए जिनका इलाज रात में सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक पुलिस की कार्रवाई में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बता...