किशनगंज, जनवरी 25 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित टेढ़ागाछ-बहादुरगंज सड़क मार्ग के टेढ़ागाछ बाजार, मटियारी बाजार एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित सबसे प्रमुख फुलबरिया बाजार में लोगों को आए दिन जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है। टेढ़ागाछ बाजार, मटियारी बाजार एवं फुलबरिया बाजार में सड़क अतिक्रमित होने के कारण लोगों को घंटे भर जाम का सामना करना पड़ रहा है। टेढ़ागाछ बहादुरगंज सड़क मार्ग स्थानीय लोगों की लाइफ लाइन मानी जाती है। इसी सड़क के सहारे स्थानीय लोग जिला मुख्यालय , स्वास्थ्य केंद्र, थाना आदि जगहों तक पहुंचते हैं। सड़क जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जिस कारण लोगों अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा हैं। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि टेढ़ागाछ बहादुरगंज सड़क एवं फुलबरि...