बलिया, जनवरी 31 -- भीमपुरा। स्थानीय पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में 11 नामजद तथा 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। भीमपुरा थाने के एसआई सरीमन सोनकर ने तहरीर देकर बताया है कि इब्राहिमपट्टी निवासी विवेक उर्फ विक्की पटेल की मौत के मामले में हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए 29 जनवरी को सड़क जाम कर दिया। इसके चलते एम्बुलेंस आदि वाहन फंस गये। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिहीं निवासी अभिषेक चौधरी व रजनीश चौधरी, इब्राहिमपट्टी निवासी रिवेश, भुल्लन शर्मा, मनोज, अभिषेक पटेल गोलू, नीरज सिंह व खूंटी बहोरवा निवासी पिन्टू पर नामजद तथा अन्य 50 पर एफआईआर दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.