बक्सर, मार्च 1 -- पेज तीन के लिए बक्सर। शहर के ज्योति चौक पर बंदी की मौत के बाद सड़क जाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि पिछले 27 फरवरी को केंद्रीय कारा में शराब तस्करी के आरोप में बंद राजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने राजेंद्र सिंह के शव को ज्योति चैक पर रखकर सड़क जाम कर दिया था। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। पुलिस ने सड़क जाम करने वाले मृत बंदी के परिजन व सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सड़क जाम के दौरान हुए वीडियो रिकार्डिंग के फुटेज को खंगाल रही है। ताकि अज्ञात लोगों की पहचान हो संके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...