सड़क जाम करने में 60 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के पास सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने 60 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने शनिवार को सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। जिससे एंबुंलस सहित राहगीरों को परेशानी हुई। नगर कोतवाली की पुलिस ने इस मामले में पांच पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोहिला गांव निवासी नगीना राम की 25 वर्षीय बेटी रेनू देवी की शादी एक वर्ष पहले सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी शिवम कुमार के साथ हुई थी। रेनू का चार माह का बच्चा है। रक्षाबंधन के दिन वह पति शिवम और बच्चे के साथ मायके भाई को राखी बांधने गई थी। शाम को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। भदुली के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोग पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग करने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.