देवरिया, मई 27 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर पुलिस ने वन चौराहा पर रविवार की शाम शव रख कर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने करने के मामलें में सपा नेताओं समेत 18 नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

शव की संदिग्ध परिस्थितियों में प्राप्ति श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परसौनी रघुनाथ गांव निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र शम्भू यादव 23 मई को अपने खेत में गन्ने की फसल की गुड़ाई करने के लिए घर से कुदाल लेकर साइकिल से निकले थे। उसी दिन भटवलिया गांव के पास उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में चौरा में सुनसान जगह मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव वापस आने पर 24 मई की शाम सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने भवानी छापर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर वन ...