कानपुर, जनवरी 29 -- रसधान मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होते ही पीडब्ल्यूडी ने रानीपुर गांव के पास बनी पुलिया को तोड़ दिया है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग चक्कर लगाकर जाने को मजबूर हैं। पुलिया टूटने के बाद रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। अब तक एक दर्जन से अधिक लोग, जिनमें छात्र-छात्राएं, बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं गिरकर चोटिल हो चुके हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को मोटरसाइकिल फिसलने का लगातार डर बना रहता है। इस ग् समस्या को लेकर गांव के राधेश्याम, अंकुश तिवारी, राजेश तिवारी, संजीत पाल, गोलू सहित अन्य ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी की शिकायत एसडीएम से की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी पुलिया या सुरक्षित मार्ग की व्...