सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ अड़े किसान
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अमृतपुर तहसील के जटपुरा-करनपुर दत्त सम्पर्क मार्ग के चौड़ीकरण के खिलाफ किसान अड़ गये हैं। इससे 57 लाख रुपये का प्रोजेक्ट भी फंस सकता है। किसानों की माने तो 3.75 मीटर चौड़ी सड़क होने से उनकी कृषि भूमि चली जायेगी। विधायक सुशील शाक्य के सामने हुये हंगामे के बाद प्रशासन भी इस मामले में फूंक फूंक कर कदम उठा रहा है। प्रशासन को आशंका है कि कहीं यह मामला तूल न पकड़ जाये। एक दिन पहले जटपुरा-करनपुर दत्त के शिलान्यास के दौरान विधायक के सामने ही किसानों ने जमकर हंगामा किया था। सड़क चौड़ीकरण पर करीब 57 लाख की लागत आ रही है और यह एक किलोमीटर तक बननी है। किसानों मे इस बात पर गुस्सा है कि 3.75 मीटर चौड़ाई में सड़क बनने पर उनकी कृषि भूमि चली जाएगी। सड़क का निर्माण दो मीटर चौड़ाई के भीतर ही होना चाहिए और जब फसलं कट ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.