बगहा, जून 19 -- साठी। राजकीय कृत 2 उच्च विद्यालय साठी के प्राचार्य अश्वनी कुमार यादव ने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को पत्र देकर स्कूल में जाने वाली सड़क और पुलिया का निर्माण करने की मांग की है। अपने दिए गए आवेदन में प्राचार्य ने बताया कि बेतिया- नरकटियागंज मुख्य पथ का निर्माण कार्य चल रहा है।

समस्या का विवरण रोड से प्लस टू उच्च विद्यालय जाने वाली कन्वेंट रोड में रोड निर्माण कार्य के चलते पुलिया और सड़क दोनों क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे छात्रों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव अबू बकर ने बताया कि इस समस्या से निर्माण कार्य कर रहे कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्यालय जाने वाली सड़क में बना पुलिया मिट्टी मे...