भभुआ, अप्रैल 21 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय की सड़क व बाजार में जगह-जगह अवैध रूप से ई रिक्शा का स्टैंड बना देने से राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस समस्या पर के समाधान के प्रति ध्यान नहीं देने से आमजन परेशान हैं। चालक ई रिक्शा को मनमाने तरीके से खड़ा कर यात्रियों को सवार करने व उतारने का काम कर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। मुंडेश्वरी चौक के पास पथ चौड़ीकरण की मांग भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर स्थित मुंडेश्वरी द्वार चौक के पास की सड़क के चौड़ीकरण की मांग पथ निर्माण विभाग के अफसरों से स्थानीय लोगों ने की है। उनका कहना है कि इस चौक पर थाना और प्रखंड का जर्जर बोर्ड और बिजली के बेकार खड़े खंभे को हटाकर कार्नर पर गिट्टी मिट्टी भरकर चौक का चौड़ीकरण किया जा सकता है। इससे प्रखंड मुख्यालय चौक...