कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- ओसा से गुजरे राम वन गमन मार्ग ओवरब्रिज के नीचे कार्यदाई संस्था द्वारा जलनिकासी का इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों के घरों का गंदा पानी पुल के बगल आम सड़क से बह रहा है। वाहनों के आने-जाने से मिट्टी में पानी मिलने से फिसलन बढ़ गई है। इसके चलते आये दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रविवर की दोपहर भी एक बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गया। जिम्मेदार हैं कि आम जन की समस्या को लेकर संजीदा नहीं हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...