रायबरेली, अप्रैल 4 -- सरेनी,संवाददाता। पूरे पाण्डेय-सराय बरियाखेड़ा मार्ग पर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गन्ना कांटा के पास सड़क के किनारे खड़े एक छात्र को बेकाबू चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रुप से घायल छात्र को आसपास के लोगों की मदद से ऑटो की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रायबरेली ले जाते समय छात्र की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा मजरे दुलापुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु क्षेत्र के रायपुर कन्या विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे छात्र पूरे पाण्डेय-सराय बैरियाखेड़ा मार्ग पर क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव के पास स्थिति गन्ना कांटा के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.