सोनभद्र, जनवरी 16 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़री में सड़क न होने से गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। इससे ग्रामीणों को गंभीर मरीजों को खाट पर लादकर ले जाना विवशता होती है। शुक्रवार को गांव के एक मरीज को खाट पर लादकर ले जाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तार अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंडरी में आजादी के सात दशकों बाद भी कई टोलों में पक्की सड़क न होना ग्रामीणों की बड़ी समस्या बनी हुई है। हालत यह है कि आपात स्थिति में एंबुलेंस गाँव तक नहीं पहुँच पाती और मरीजों को खाट के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। विगत दिनों ग्राम पंचायत के चिखला टोला निवासी देवधारी यादव की 55 वर्षीय पत्नी राधिका देवी गिरकर घायल हो गईं, जिससे उनके पैर की हड्डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.