औरैया, जनवरी 9 -- बेला, संवाददाता। थाना बेला क्षेत्र के गांव लुखरदौरा में शुक्रवार दोपहर राजस्व टीम और पुलिस ने निर्माणाधीन सड़क की पैमाइश की। जांच में सड़क को नक्शे में दर्ज न पाए जाने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। पहले लेखपाल को ग्रामीणों ने मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पैमाइश करने से रोक दिया था, जिसके बाद मामला गर्माता देख प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। सूचना पर नायब तहसीलदार बिधूना रूचि मिश्रा, लेखपाल विमलेश, शिवम, राजबहादुर शाक्य व विमलेन्द्र के साथ थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पहुंच गए। टीम ने गांव निवासी ज्ञान सिंह की जमीन पर सड़क निर्माण पाया, जिस पर तत्काल कार्य रोकने के निर्देश दिए गए। इस दौरान राजस्व टीम के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने की चर्चा भी चली। हालांकि थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि राजस्व टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.