भदोही, मई 20 -- भदोही, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पटरी पर अतिक्रमण से आए दिन जाम के झाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पटरी कारोबारी और बाइक सवारों में आए दिन विवाद हो रहा है। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर स्थित नगर पंचायत ज्ञानपुर की पटरी काफी दिन से अतिक्रमण की चपेट में फंसी है। सब्जी-फल विक्रेता पटरी पर बिक्री वाला सामान रख रहे हैं। बाइक सवार भी मनमाने ढंग से मोटरसाइकिल खड़ी कर दे रहे हैं। ऐसे में बड़ा वाहन आमने-सामने आते ही जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जाम के झाम में फंसकर लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ा रहा है। सार्वजनिक स्थल से अतिक्रमण हटवा दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...