भदोही, अप्रैल 9 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में शुक्रवार को जल निगम द्वारा सड़की की पटरी खने से जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम विभाग के जेई समेत अन्य अधिकारियों ने आपस में बात करते हुए शीघ्र ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया गया। बताया जाता है कि सड़क पर नया निर्माण कार्य हुआ था। पूर्व में बिछे पाइप लाइन से कनेक्शन देना था। ऐसे में सड़क की पटरी जेसीबी से खन दी गई थी। मामला संज्ञान में आते ही लोक निर्माण और जल निगम विभाग के लोग स्थल पर पहुंच गए थे। जल निगम के जेई दीपक पांडेय ने बताया कि पाइपलाइन से कनेक्शन होने के बाद विभाग द्वारा पुन: पटरी बना दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...