हजारीबाग, अप्रैल 16 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। बरकट्ठा चौक पर लगातार लग रहे जाम की स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। प्रशासन के पास लोंगो ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिकायत हुई। शिकायत के बाद प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए सड़क किनारे लगे सब्जी और फल दुकान को बाजारटांड़ में स्थानांतरित किया है। अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू ने पूर्व में जारी आम सूचना के अनुपालन में गुरुवार को बरकट्ठा पुलिस ने सड़क किनारे दुकान लगाकर सब्जी व फल बेच रहे विक्रेताओं को हटाकर बाजारटांड़ में दुकान लगवाया। ज्ञात हो कि बरकट्ठा चौक पर अनियंत्रित तरीके से सब्जी दुकान लगने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। यह भी पढ़ें- मैगरा और मंझौली बाजार में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो होगा कार्रवाई : सीओ इससे राहगीरों और वाहन चालकों ...