लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- सिसैया गांव में केले के खेत में मजदूरी कर रहे एक युवक की बाइक के टक्कर मार देने से जख्मी होने के बाद मौत हो गई। वह काम करने के बाद सड़क किनारे बैठकर सुस्ता रहा था। तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से बाइक समेत भाग निकला। निघासन सीएचसी से उसे लख्ीमपुर जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सोमवार को रकेहटी निवासी चालीस वर्षीय सोमवारी पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सिसैया क्रेशर से दरेरी जाने वाली रोड के किनारे केले के खेत में मजदूरी कर रहा था। काम खत्म होने के बाद वह सुस्ताने के लिए सड़क किनारे बैठ गया। तभी वहां पहुंचे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे सोमवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार क...