अयोध्या, मार्च 31 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में बैसिंह गांव स्थित ईंट भट्टे के समीप सड़क किनारे लेटे एक शख्स को ईट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को घटनास्थल पर ही प्रदर्शन किया। चार घंटे चली मशकक्त के बाद एसपी सिटी और उप जिलाधिकारी सदर ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बैसिंह गांव निवासी राजित राम यादव उर्फ राजू यादव (36 वर्ष) पुत्र तिलकराम यादव अपने गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे के निकट पेड़ के नीचे लेटा था। परिजनों का आरोप है कि उसी समय भट्ठे से ईंट लादकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसको रौंद दिया। जिसके कारण राजितराम की मौके पर मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.