सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला युवक
मिर्जापुर, जून 13 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव बाल पुष्टाहार कार्यालय के पास गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक का दो मोबाइल गायब है। ग्रामीणों की मदद से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों का हाल गांव निवासी बल्लू कोल ने बताया कि उनका भतीजा 21 वर्षीय सोहन गुरुवार को साइकिल से दीपनगर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी मां शांति का इलाज कराने गया था। मां को भर्ती कर रात लगभग आठ बजे साइकिल से मछली लेकर घर आ रहा था। रात ग्यारह बजे तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। घर के सदस्य उसकी तलाश करने लगे। खोजबीन करते हुए बाल पुष्टाहार कार्यालय के पास पहुंचे तो सोहन की साइकिल खड़ी मिली। वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके पास से दो मोबाइल गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.