दुमका, फरवरी 18 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया अंचल क्षेत्र के जमजोरी गांव में लकड़ी माफियाओं एक विशाल शीशम पेड़ को धराशाही कर आठ बोटा कर आरा मिल ले जाने के फिराक में है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पेड़ की कटाई दो दिन पूर्व किया गया, पर दुमका-जामताड़ा मुख्य सड़क किनारे पेड़ काटे जाने के कारण कोई भी वाहन इस लकड़ी को ले जाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों की माने तो लकड़ी माफियों की ओर से आये दिन हरे भरे पेड़ों की कटाई किया जा रहा है। इस संबंध अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव से बात करने पर इन्होंने बताया कि कर्मचारी भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। फोटो-17दुमका-201, कैप्सन-मसलिया में सड़क किनारे काटा गया विशाल शीशम का पेड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...