महोबा, जनवरी 29 -- कबरई, संवाददाता। सड़क किनारे पटरी पर रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर में एकाएक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग बढ़ने पर एक घंटा तक आवागमन बाधित रहा।बाद में सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। बुधवार को सुबह नगर के इंडियन बैंक के पास सड़क किनारे रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर में एकाएक आग लग गई। आग बढ़ने पर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाहियों के आरोप लगाए है। ट्रांसफार्मर के आस पास सड़क किनारे लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे है।आग बढ़ने पर इन लोगों में हड़कंप मच गया। आग से झोपड़पट्टी को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि मोबाइल ट्रांसफार्मर में पिछले कई दिनों से चिंगारी उठ रही थी जानकारी के बाद भी विभाग ने समस्या के निस्तारण की कोई सुध नहीं ली। आग बढ़ने पर लोगों में हड़कंप मच गया। स्...