सड़क किनारे मिले संदिग्ध अवशेष, जांच के लिए भेजे गए नमूने
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नवानगर गांव के पास मंगलवार को मैनपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे संदिग्ध जानवर के आंत जैसे अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे अवशेष पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
मामले की जानकारी पुलिस को सूचना पर जलालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी। इसके बाद उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जलालपुर डॉ. विनोद कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक निरीक्षण रिपोर्ट डॉ. विनोद कुमार यादव ने अवशेषों का प्रारंभिक निरीक्षण करने के बाद बताया कि पहली नजर में यह किसी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.