आजमगढ़, अप्रैल 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में सोनवारा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय लोग पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद दुर्घटना की आशंका जताई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मलिक हुसैनपुर गांव निवासी 23 वर्षीय विमलेश कुमार बुधवार की शाम घर से रानी की सराय बाजार जाने के लिए निकला था। वह रात में घर नहीं पहुंचा। इससे परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी विमलेश का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को रानी की सराय बाजार के लोग टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान सोनवारा मोड़ के पास विमलेश का शव दिखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। वह चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमा...