मिर्जापुर, मार्च 30 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गांव स्थित संपर्क मार्ग किनारे सोमवार की शाम छह बजे बैठी दो महिला को कार ने रौंद दिया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से जख्मी दूसरी महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चील्ह गांव निवासी 55 वर्षीय विद्या देवी पत्नी लालचंद्र कनौजिया और 50 वर्षीय शिवराती देवी पत्नी रामजी निषाद दोनों साथ में घर से निकलीं। बकरी लेकर गांव में चराने चली गईं। बकरी खेत में चर रही थी। गांव के संपर्क मार्ग किनारे दोनों महिलाएं बैठकर आराम करने लगी। उसी समय चील्ह गांव के मुबारक अली की बारात लेकर लौटा कार चालक बारातियों को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। अन...