मऊ, फरवरी 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घोसी मार्ग स्थित चुंगी के निकट रविवार की शाम लगभग 40 वर्षीय एक महिला बेहोशी की हालत में गिरी हुई थी। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। साथ ही सरकारी एंबुलेंस की मदद से बेहोश महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...