अररिया, अप्रैल 19 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर केडी कॉलेज के समीप पर शनिवार की देर रात सड़क किनारे एक पेड़ में टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मिर्जापुर निवासी नीरज कुमार (उम्र 30), अभिषेक कुमार, पूजा कुमारी और बेलसरा वार्ड 12 निवासी दिलीप कुमार आदि शामिल हैं। अन्य घायलों का नाम व पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात चालक को झपकी लगने से केडी कॉलेज के समीप कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे पेड़ से टकरायी कार, आधा दर्जन लोग हुए घायल इस कारण कार में बैठे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया जहा...