सड़क किनारे पशुओं के अस्थाई निर्माण को हटाएं: डीएम
ललितपुर, मार्च 19 -- डीएम सत्य प्रकाश ने सड़क दुर्घटनाओं के न्यूनीकरण को सड़क सुरक्षा अभियान का और प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कराने के लिए कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने अमझरा घाटी मंदिर के सामने ले-वाई निर्माण और समतलीकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए दूरभाष पर एनएचएआई सागर के परियोजना निदेशक से बात करके निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराने को कहा। मसौरा बैरियर से महरौनी की ओर जाने वाली सड़क व नेहरू नगर से जाखलौन मार्ग को दुर्घटना बाहुल्य मार्ग बताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इनके किनारों पशुओं के लिए बनाये गए अस्थायी निर्माण तुरंत हटवाए जाएं। उन्होंने अन्य प्रदेशों को जाने वाली डबल डेकर बसों के लिए नेहरू महाविद्यालय के पास टेलको मैदान से इनके संचालन के निर्देश दिये। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.