समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- वारिसनगर। मथुरापुर-खानपुर मुख्य पथ पर स्थित एक दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर नगदी और चांदी की छोटी मूर्तियां चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मथुरापुर-खानपुर मुख्य पथ किनारे सारी गांव निवासी एवं पूर्व प्रमुख देवनाथ पोद्दार की 'मातेश्वरी स्टील' दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये नगद तथा रोजाना पूजा में इस्तेमाल होने वाली चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी चोरी कर ली। घटना के संबंध में दुकानदार के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि दुकान मुख्य सड़क किनारे स्थित है, जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों के शामिल...