औरैया, फरवरी 2 -- बेला। थाना क्षेत्र के तिर्वा रोड पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जनपद कन्नौज बॉर्डर के पास लक्षीरामपुरवा मोड़ के निकट सड़क किनारे करीब दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के दरोगा विश्राम सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। करीब कुछ देर चले रेस्क्यू के बाद अजगर को नियंत्रण में लिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा विश्राम सिंह ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस तरह के वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें। रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.