उरई, मार्च 6 -- जालौन। नगर में चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक और हरदोई राजा से लौना की ओर जाने वाली सड़क के किनारे अवैध रूप से डाली गई बालू-गिट्टी को हटवाने की मांग स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से की है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगे इन ढेरों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों द्वारा बताया गया है कि चुंगी नंबर चार से उरई बाईपास तक मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर बालू और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर यह ढेर सड़क के किनारे से लेकर सड़क के बीच तक फैले हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन स्कूली वाहन, एंबुलेंस, दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर कई स्कूल, अस्पताल और गेस्ट हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.