जहानाबाद, मई 2 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर बाजार स्थित मध्य विद्यालय के समीप एनएच 33 मुख्य मार्ग पर कई माह से दो विद्युत पोल सड़क पर ही रखा हुआ है। जिससे वाहन चालको या पैदल चलने वाले वृद्धजनो,ं स्कूली बच्चे कभी-कभी उस पोल के चलते हादसे का शिकार हो सकते हैं। कई लोगों के पैर में पोल फंसने के कारण दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान नेता गोरख सिंह का कहना है कि विद्युत विभाग अभिलंब उक्त दोनों पोलों को वहां से हटाकर ले जाए, ताकि लोग दुर्घटना के शिकार होने से बच सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.