चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट/पहाड़ी, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग में साईंधाम के पास गुरुवार को तड़के करीब चार बजे खड़े ट्रक में पीछे से पहुंचा तेज रफ्तार दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। गुरुवार को तड़के करीब चार बजे गिट्टी लादकर राजापुर की तरफ जा रहे ट्रक को साईंधाम के पास 42 वर्षीय चालक रामलखन निवासी मोहम्मदपुर थाना मऊ आइमा जनपद प्रयागराज ने सड़क किनारे खड़ा किया। इसके बाद वह टायरों में फंसी गिट्टियां निकालने लगा। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, दोनों चालकों की मौत इसी दौरान कर्वी की तरफ से पहुंचा तेज रफ्तार दूसरा ट्रक पीछे से जाकर खड़े ट्रक...