बोकारो, सितम्बर 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बोकारो पुलिस प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय उच्च पथ 23 को सड़क हादसे को दूर करने की दिशा में बोकारो की सड़कों को अतिक्रमण और हादसामुक्त बनाने के लिए कड़े फैसले लिए गए हैं। उसके बावजूद एन एच 23 और पी डब्ल्यू डी की सड़कों पर घंटो नही, बल्कि कई दिनों से भारी वाहन सड़क किनारे लगे हुए है, जिससे दुर्घटना की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीते दिन जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसे में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की पुत्री सहित चार लोगों की हुई मौत पर उपायुक्त ने चेतावनी दी थी कि हाइवे पर अनाधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वालों को पहले कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा और बार-बार नियम तोड़ने वाली गाड़ियों को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ब्लैक स्पॉट ...