कानपुर, मई 18 -- रसूलाबाद ,संवाददाता। रसूलाबाद बेला रोड पर मलखानपुर गांव के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकराने से एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के बिलहा गांव निवासी पचपन वर्षीय सकीर खान सोमवार देर रात बाइक से घर जा रहे थे। बेला रोड मलखानपुर आंबेडकर पार्क के निकट सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ गए। इसी बीच दूसरी बाइक से आए इटावा निवासी शकील भी भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां डाक्टर सौरभ शाक्य ने सकीर खान को म्रत घोषित कर दिया। ट्राली पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी कर चालक फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- छजलैट में ट्रैक्टा टॉली की टक्कर में गंभीर घायल की भी मौत पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...