सड़क किनारे खड़ी ट्रक बनी हादसे का कारण कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पांच लोग गंभीर घायल
जमुई, जून 18 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि एनएच 333 ए सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर कनक धर्मकांटा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक सड़क दुर्घटना का कारण बन गई। गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस व सहयोगी ने सभी घायलों को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सभी लोग बांका जिले से तिलक फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी लोग प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.