चित्रकूट, नवम्बर 27 -- थाना क्षेत्र स्थित कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग पर प्रसिद्धपुर गांव में सड़क किनारे खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बुरी तरह रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रसिद्धपुर निवासी कल्लू का डेढ़ वर्षीय बेटा हंसराज गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर के पास खेल रहा था। उसकी मां नीता देवी घरेलू कामकाज निपटाने में व्यस्त थी। इसी बीच हंसराज खेलते-खेलते मुख्य मार्ग की तरफ निकल गया। वह सड़क किनारे ही खेल रहा था। इसी दौरान महाराष्ट्र के नागपुर से फतेहपुर जिले के खागा तक रोजाना सवारियां लेकर चलने वाली प्राइवेट बस निकली। तेज रफ्तार बस ने हंसराज को बुरी तरह कुचल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे। परिजन घायल मासूम हंसर...