बेगुसराय, नवम्बर 14 -- बरौनी। बरौनी डेयरी रोड में सड़क से सटा कर हमेशा वाहनों का लगा जमावड़ा इन दिनों दुर्घटना का कारण बन रहा है। वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को घंटों सड़क किनारे या सड़क पर ही लगाकर छोड़ दिया जाता है। नतीजतन उक्त रास्ते से आने-जाने वाले वाहनों के चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे विकट स्थिति रात में बनी रहती है। अवैध पार्किंग के चलते हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...