मिर्जापुर, फरवरी 15 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवां नंदपुर में बीती रात सड़क किनारे आराम कर रहे कांवरिया राहुल यादव को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही मौजूद अन्य कांवरिया बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को हिरासत में ले लिया है। राहुल यादव शिवरात्रि पर चंदौली के जगेश्वर धाम में जलाभिषेक करने के लिए निकला था। जमालपुर थाना क्षेत्र के बिसौरा कला गांव निवासी 17 वर्षीय राहुल यादव पुत्र दयाराम यादव अपने चार से पांच दोस्तों के साथ शनिवार की देर शाम घर से निकला था। सभी नरायनपुर के बरईपुर गंगा घाट पहुंचे, जहां से कांवर में गंगा जल लेकर चंदौली जिले के चकिया स्थित जगेश्वर धाम में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए निकल गए। रात लगभग ग्यारह बजे कांवरिया अदलहाट स्थित शेरवां मार्ग पर शेरवां नंदपुर गांव के पास पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.