मधुबनी, जून 28 -- हरलाखी, एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मानसिंहपट्टी से इजोत जाने वाली मुख्य सड़क किनारे रविवार को एक ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के नगवास गांव निवासी शिवलाल ठाकुर के पुत्र सत्यनारायण ठाकुर (45) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल की स्थिति सड़क किनारे खेत की ओर बिजली की पोल में ट्रैक्टर पलटी मारने के बाद शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। जिसको पुलिस ने जेसीबी के मदद से फंसे वाहन को निकाला। जिसके बाद चालक की शव भी बाहर निकाला गया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...