बेगुसराय, मई 10 -- बीहट,निज संवाददाता। रात्रि गश्ती के क्रम में बीहट के निकट एनएच किनारे जख्मी अवस्था में मिले बुजुर्ग को एफसीआई थाना पुलिस इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया। पहले जख्मी को बरौनी प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। जख्मी की पहचान मटिहानी के 62 वर्षीय भूपाल दास के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर एक जख्मी के अचेतावस्था में मिलने का खबर वायरल होने के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल आकर उनकी पहचान की। एफसीआई थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि रविवार की अहले सुबह उक्त व्यक्ति बीहट संजय पेट्रोल पंप के निकट नेशनल हाइवे किनारे जख्मी तथा अचेतावस्था में मिला। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल तुरंत उसे बरौनी पीएचसी...