गढ़वा, जून 9 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी पंचायत अंतर्गत अमडीहा गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए एक नई सड़क की सौगात दी गई है। गांव में दशरथ राम के घर से सीताराम के घर तक तकरीबन 200 फीट लंबी पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया है।

सड़क का उद्घाटन पंचायत समिति मद से 15वीं वित्त आयोग के तहत 2 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने नारियल फोड़कर और प्रसाद वितरित कर किया। यह सड़क सुंडीपुर, बरवाडीह, सनपुरा और चंद्रपुरा होते हुए सीधे कांडी मुख्यालय को जोड़ती है। इस रूट से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है।

समस्या का समाधान इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड प्रमुख ने बताया कि उन्होंने उ...